boltBREAKING NEWS

सहकारी उपभोक्ता भंडार पर दवा बेचने की एवज में कंपनी के प्रतिनिधि से फार्मासिस्ट ने मांगे 25 हजार, रिश्वत लेते गिरफ्तार

सहकारी उपभोक्ता भंडार पर दवा बेचने की एवज में कंपनी के प्रतिनिधि से फार्मासिस्ट ने मांगे 25 हजार, रिश्वत लेते गिरफ्तार

बूंदी। बूंदी में शनिवार को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सहकारी उपभोक्ता भंडार पर दवा बेचने की एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते फार्मासिस्ट को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम इंद्रराज बैरवा (35) है। जो पीडि़त की कंपनी की दवाईयां सहकारी उपभोक्ता हॉलसेल भंडार की दुकान पर बेचने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
एसीबी के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि इंद्रराज बैरवा उसकी कंपनी की दवा उपभोक्ता हॉलसेल भंडार की दुकान नंबर 2 पर बेचने के लिए बिल पर 30 प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 7 अप्रैल को सत्यापन करवाया जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद शनिवार को परिवादी 25 हजार रुपए लेकर फार्मासिस्ट के पास पहुंचा जहां आरोपी को रुपए लेते एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
संविदा पर कार्यरत है आरोपी
आरोपी के पास मौजूद दस्तावेज भी एसीबी खंगाल रही है। गौरतलब है कि आरोपी इंद्रराज सहकारी उपभोक्ता हॉलसेल भंडार में संविदा पर फार्मासिस्ट का कार्य कर रहा है।